लातेहार में लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंगरेप:सैलून मालिक दो भाई गिरफ्तार, पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराया केस

लातेहार में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम को जिला मुख्यालय से बाजार से लौट रही युवती ने केंद्रीय विद्यालय के पास दो युवकों से लिफ्ट मांगी। आरोपी सोनू ठाकुर और राहुल ठाकुर धर्मपुर स्थित अपने सैलून को बंद कर बाइक से ससुराल गोवा गांव जा रहे थे। दोनों ने युवती को उसके गांव ले जाने के बजाय उदयपुरा के जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर सीधे लातेहार महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला थाना कांड संख्या 11/2025 के तहत मामला दर्ज किया। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने मनिका थाना क्षेत्र के लाली गांव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *