रामगढ़ में पिता ने की बेटे की हत्या:धारदार हथियार से वार कर बेटे को मौत के घाट उतारा, पिता भी घायल

रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव में शुक्रवार को एक पिता ने अपने बेटे की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। घटना जायसवाल मुहल्ले की है। मृतक की पहचान संगीत जायसवाल (17) के रूप में हुई है। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर घर आता था। शुक्रवार की सुबह भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान उसका अपने पिता सुशील जायसवाल से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पिता ने धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे संगीत की मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े में पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही घाटो ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑनलाइन गेम में गवां चुका था लाखों रुपए स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार, मृतक संगीत जायसवाल घाटो डीएवी स्कूल का छात्र था। उसे नशे और ऑनलाइन गेम की लत थी। संगीत ने आसपास के लोगों से काफी उधार ले रखा था। साथ ही पिता के बैंक अकाउंट से लाखों रुपए निकालकर उसे ऑनलाइन गेम में गवां चुका था। इन्हीं बातों पर सुबह पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *