लुधियाना में नाबालिग से गैंग रेप:सोशल नेटवर्किंग पर मिले थे आरोपी, मूवी देखने का बनाया था प्लान,फ्लैट में लेजकर किया दुष्कर्म

पंजाब के लुधियाना में दुगरी इलाके में एक फ्लैट में तीन नाबालिग लड़कों द्वारा 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। शिमलापुरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के बयान के अनुसार, घटना में कुल छह लड़के शामिल थे, लेकिन गैंगरेप में केवल तीन लड़कों की भूमिका थी। पुलिस बाकी के 3 युवकों से भी पूछताछ कर रही है। 9 सितंबर को हुई थी लापता पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी 9 सितंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो उन्होंने शिमलापुरी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन लड़की घर लौटी और उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। तीन दोस्तों ने उसे दुगरी फ्लैट में ले जा किया रेप लड़की ने बताया कि उसके तीन दोस्तों ने उसे दुगरी के एक फ्लैट में ले जाकर गैंगरेप किया। किसी तरह वह वहां से भागने में सफल रही और घर पहुंची। लड़की ने यह भी बताया कि फ्लैट में कुल छह लड़के मौजूद थे, लेकिन गैंगरेप में केवल तीन लड़के शामिल थे। जांच अधिकारी एएसआई सलविंदर पाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64 (रेप), 61(2) (आपराधिक साजिश) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर को जब लड़की की मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। लेकिन अगले दिन जब एफआईआर दर्ज कराई गई, तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी 9वीं कक्षा की स्टूडेंट है। सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात
जांच में यह भी सामने आया कि लड़की की मुलाकात इन लड़कों से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हुई थी। फोन कॉल्स के जरिए उन्होंने मूवी प्लान किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *