छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की हड़ताल का 25वां दिन है। कर्मचारी नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और भत्तों सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दशहरा मैदान में धरने पर बैठे हैं। बुधवार (11 सितंबर) को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने घोषणा पत्र के वादे पूरा करने चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समिति बनाई है और कर्मचारियों की पांच मांगों को पूरा किया जाएगा। मामले ने लिया अब राजनीतिक रंग NHM कर्मी मिथलेश वर्मा के अनुसार उन्हें सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि उनकी मांगें जायज हैं और सरकार को इन्हें तुरंत स्वीकार करना चाहिए। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है।


