टाटा नेक्सॉन EV का नया एम्पावर्ड प्लस ए वैरिएंट लॉन्च:इलेक्ट्रिक एसयूवी में 489km की रेंज और लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स, कीमत ₹17.29 लाख

टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV नेक्सॉन EV का नया टॉप वैरिएंट एम्पावर्ड+ A भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने नए वैरिएंट को लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। इसके अलावा कंपनी ने एम्पावर्ड+ A वैरिएंट का डार्क एडिशन भी लॉन्च किया है और रेड डार्क एडिशन को लेवल-2 एडास सेफ्टी फीचर के साथ अपडेट किया है। इतना ही नहीं टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार के नए वैरिएंट में कुछ फीचर जोड़े हैं। नए एम्पावर्ड+ A की कीमत 17.29 लाख रुपए (एक्स-शोयम, पैन-इंडिया) रखी गई है। ये मौजूदा टॉप मॉडल एम्पावर्ड+ 45kWh (₹16.99 लाख) से 30,000 रुपए महंगा है। वहीं डार्क एडिशन की कीमत 17.49 लाख रुपए है। नए टॉप वैरिएंट और डार्क एडिशन में 45kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलेगा, जिससे कार में फुल चार्ज पर 489km की रेंज मिलेगी। टाटा नेक्सन ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी, टाटा कर्व ईवी और एमजी विंडसर ईवी से है। टाटा नेक्सॉन EV: वैरिएंट वाइस प्राइस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *