सिरसा में मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप:15 दिन तक डरा-धमका कर रखा; राजस्थान का रहने वाला, तंत्र-मंत्र का करता काम

हरियाणा के सिरसा में एक शादीशुदा महिला का बॉयफ्रेंड उसकी नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे राजस्थान ले गया, जहां उसे डरा-धमका कर 15 दिन तक अपने पास रखा और रेप किया। इधर, परिवार वाले लड़की को तलाश करने लगे। जब लड़की नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने लड़की की लोकेशन निकाली तो वह राजस्थान की मिली। पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। अब पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तांत्रिक है और झाड़-फूंक के बहाने लड़की को अपने जाल में फंसाया। फिलहाल, पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया है, जिसमें रेप होने की पुष्टि हुई है। साथ ही, पिता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी एक महिला के साथ गलत काम करते हुए पकड़ा गया था। तब ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर गांव से निकाल दिया था। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… डेरे में ही बाबा बनकर रहा था आरोपी
आईओ सब इंस्पेक्टर(SI) शम्मी का कहना है कि अब आरोपी सुभाष उर्फ भूतनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांव में बने डेरे में ही बाबा बनकर रहता था। वहां पर वह झाड़-फूंक करने का काम करता था। लड़की भी डेरे में जाती थी। इसी दौरान उसकी लड़की से बातचीत होना शुरू हुई। शादी का झांसा देकर वह उसे अपने साथ ले गया था। यह भी पता चला कि आरोपी के लड़की की मां से भी संबंध हैं। पहले भी महिला के साथ पकड़ा गया था
रानियां थाना के प्रभारी दिनेश कुमार के बताया कि पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी सुभाष पहले सिरसा के ही एक अन्य गांव में रहता था, जहां पर झाड़-फूंक का काम करता था। यहां पर एक महिला के साथ गलत काम करते पकड़ा गया था। ग्रामीणों ने उसे पीटा और गांव से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद वह इसी महिला के पास उसके गांव में आकर रहने लगा। आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *