युवती ने यमुना में छलांग लगाई,VIDEO:यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पहुंची; लोगों ने रोकना चाहा तो सीढ़ियों पर उलटी खड़ी होकर कूद गई

हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार को हथिनीकुंड बैराज पर युवती ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी, जिसका वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया। युवती काफी देर से बैराज किनारे टहल रही थी और फिर जाकर पश्चिमी यमुना नहर की सीढ़ियों पर खड़ी हो गई। लोगों ने उसे समझाया। लेकिन वह नहीं मानी। आसपास के लोगों ने युवती को तुरंत बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह तेज बहाव में बह गई। करीब 4 घंटे बाद आधा किलोमीटर दूर उसका शव मिला। उसका शव जाली में फंसा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है, जहां कल पोस्टमॉर्टम होगा। सुसाइड के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। नहर के किनारे से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके अनुसार युवती की पहचान 19 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई, जोकि उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रतनपुर कल्याणपुर की रहने वाली थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… हथिनीकुंड बैराज से युवती का गांव 24 किमी दूर
युवती के गांव रतनपुर कल्याणपुर से हथिनीकुंड बैराज 24 किलोमीटर दूर पड़ता है। ऐसे में यह युवती यहां पर कैसे और क्यों पहुंची, इस बारे अभी किसी को कुछ पता नहीं है। लोगों में चर्चा है कि युवती यहां किसी से मिलने आई थी। वहीं कुछ का कहना है कि वह घर पर किसी बात को लेकर बहस के बाद यहां पहुंची और यह कदम उठाया। पुलिस बोली- परिजनों को सूचित कर दिया
प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित किया गया है। युवती के नहर में कूदने के कारण का पता नहीं चला है। मामले की जांच कर रहे हैं। युवती के नहर में बहते के PHOTOS… ————————— ये खबर भी पढ़ें… यमुनानगर में 7 बच्चों की मां ने किया सुसाइड:पति से शराब को लेकर हुआ था झगड़ा, खुद को कमरे में बंद कर लगाया फंदा यमुनानगर में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सात बच्चों की मां थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *