एक्सीडेंट के बाद जिंदा जल गए 2 युवक LIVE VIDEO:सीट पर तड़पते दिखे दोनों, जगदलपुर में बोलेरो से टकराई कार; 2 लोग बचाए गए

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर कार और बोलेरो की टक्कर में 2 युवक जिंदा जल गए। गुरुवार (11 सिंतबर) रात किलेपाल के पास हुए हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने युवकों बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी बढ़ चुकी थी कि दोनों को निकाल नहीं पाए। मामला कोडेनार थाना क्षेत्र का है। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार सवार युवक तड़पते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बोलेरो में भी आग लग गई थी। किसी तरह बोलेरो सवार 2 युवकों को बाहर निकाल लिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें- ढाबा में खाना खाने जा रहे थे कार सवार युवक जानकारी के मुताबिक मानिक गाइन और संतोष मानिकपुरी गीदम के रहने वाले थे। दोनों अपनी वेन्यू कार से कोडेनार के पास एक ढाबा में खाना खाने जा रहे थे। इसी बीच जगदलपुर की तरफ से एक बोलेरो आ रही थी। तभी दोनों गाड़ी आमने-सामने टकराई और आग लग गई। पुलिस के अनुसार मानिक गाइन कार मैकेनिक था और संतोष मानिकपुरी ड्राइवरी का काम करता था। टक्कर के बाद कार-बोलेरो दोनों में लगी आग टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बोलेरो दोनों में आग लग गई। कार सवार दोनों युवक कार में फंसे रह गए। घटना के वक्त इस रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं बोलेरो में भी 2 युवक सवार थे। जब आग लगी तब इन्हें बोलेरो से बाहर निकाल लिया गया था। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। आगे की जांच में जुटी पुलिस जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोनों मृतकों की पहचान मानिक गाइन और संतोष मानिकपुरी के रूप में हुई है। उनके परिजनों को जानकारी दी गई है। बोलेरो सवार एक घायल का नाम अनिकेत कश्यप है, दूसरे का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। ……………………………… छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़ें… रायपुर के घर में सिलेंडर ब्लास्ट का LIVE VIDEO: 5 मिनट के अंदर 2 धमाके, दीवारों और छत पर पड़ी दरारें, मची चीख-पुकार रायपुर में बुढ़ेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर के भीतर रखे 2 सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ है। सिलेंडर फटने का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *