छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 4 युवकों ने नाबालिग से गैंगरेप किया है। पीड़िता अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी, तभी बाइक सवार 4 युवकों ने लड़की के दोनों नाबालिग दोस्तों को पीटा, फिर लड़की और उसके दोस्त का अश्लील वीडियो बनाया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अश्लील वीडियो को लड़की के दोस्त के परिजनों को भेज दिया। परिजनों से 2 लाख की फिरौती मांगी। पैसे नहीं मिलने पर लड़की से जंगल में बारी-बारी रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को सड़क पर छोड़कर भाग गए। जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, 9 सितंबर को 17 साल की लड़की अपने दोस्त के साथ शिवरीनारायण घूमने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में लड़की के दोस्त का चचेरा भाई भी मिल गया। दोनों ने उसे भी अपने साथ चलने को कहा।थोड़ी दूर जाने के बाद 2 बाइक पर 4 लड़के पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने लड़की और दोनों लड़कों को रोक लिया। दोनों भाइयों से मारपीट की, फिर एक लड़के के साथ लड़की का जबरन अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो डिलीट करने के एवज में लड़के के परिजनों से 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी। गैंगरेप रेप के बाद लड़की को सड़क पर छोड़कर भागे परिजनों से पैसे नहीं मिलने पर नाबालिग लड़की को आरोपी जंगल ले गए और रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग लड़की को पामगढ़ रोड पर छोड़ दिया, जबकि दोनों चचेरे भाइयों को बंधक बनाए रखा। 10 सितंबर को नाबालिग ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची। थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की भनक लगते ही युवकों ने बंधक बनाए चचेरे भाइयों को छोड़ दिया। FIR के बाद पुलिस ने की छापेमारी, 3 गिरफ्तार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान बिलारी गांव निवासी उत्तम प्रताप खुंटे, राहौद बाजार पारा निवासी दुर्गेश कुमार सहिस और खगेंद्र गोंड पर शक गहराया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। मोबाइल में वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला है। सभी न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2), 308(6), 61(2), धारा 70 (2), 351(3), 126(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 6 पोस्को एक्ट, 66ए, 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीनों की उम्र करीब 20 साल है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। …………………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 15 साल की नाबालिग से रेप….बच्चे को दिया जन्म:रायपुर में की वारदात, 61 साल के संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया रायपुर में 15 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक 61 साल के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। यह पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि DNA जांच और पीड़िता के बयान के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


