साउथ अफ्रीका के फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट SA20 का ऑक्शन मंगलवार को जोहान्सबर्ग में हुआ। 22 साल के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस लीग इतिहास में सबसे महंगे बिके। उन्हें प्रिटोरिया कैपटिल्स ने 8.30 करोड़ रुपए (16.5 मिलियन रेंड) में खरीदा। वहीं सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को अपनी कप्तानी में 2 टाइटल जिताने वाले ऐडन मार्करम अब डरबन सुपरजायंट्स से खेलते नजर आएंगे। मार्करम को 7.04 करोड़ रुपए (14 मिलियन रेंड) में डरबन ने खरीदा। ऑलराउंडर वियान मुल्डर, जेराल्ड कूट्जी, बॉलर नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन और बैटर मैथ्यू ब्रीट्जकी ऑक्शन के बाकी टॉप प्लेयर्स रहे। तीक्षणा, मुस्तफिजुर अनसोल्ड
SA20 ऑक्शन में कई बड़े प्लेयर्स को खरीदार नहीं मिला। इनमें बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान, श्रीलंका के महीश तीक्षणा, इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स, जेम्स एंडरसन और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स शामिल रहे। साउथ अफ्रीका के चाइनामैन स्पिनर तबरेज शम्सी और ऑलराउंडर एंडिले फेलुक्वायो को भी खरीदार नहीं मिला। डरबन ने 2 महंगे प्लेयर्स खरीदे
ऑक्शन के टॉप-5 प्लेयर्स में डेवाल्ड ब्रेविस और ऐडन मार्करम के अलावा वियान मुल्डर, जेराल्ड कूट्जी और ओटनील बार्टमैन शामिल रहे। मुल्डर को 4.52 करोड़ रुपए में जोबर्ग सुपर किंग्स, कूट्जी को 3.72 करोड़ रुपए में डरबन सुपरजायंट्स और बार्टमैन को 2.56 करोड़ रुपए में पार्ल रॉयल्स ने खरीदा। 12 और प्लेयर्स भी 1 मिलियन रेंड से ज्यादा में बिके 84 स्लॉट के लिए 541 प्लेयर्स ऑक्शन में उतरे
SA20 के चौथे सीजन के लिए 6 टीमों में 84 प्लेयर्स की जगह खाली थी। इसके लिए 541 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरे, इनमें साउथ अफ्रीका के 300 और विदेश के 241 प्लेयर्स थे। टीमों ने किन प्लेयर्स को रिटेन किया था? ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यकुमार बोले-मैदान पर एग्रेशन के बिना काम नहीं चल सकता भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप के मुकाबले में एग्रेशन पर कंट्रोल नहीं करेगी। टीम बुधवार को रात 8 बजे से UAE के खिलाफ ग्रुप-ए का पहला मैच खेलेगी। उसके बाद रविवार (14 सितंबर) को उसका सामना सबसे बड़ी राइवल टीम पाकिस्तान से होगा। पढ़ें पूरी खबर…


