भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। आज पांचवें दिन का खेल सुबह 4.30 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 333 रन पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया से नाथन लायन (41) और स्कॉट बोलैंड (10) ने 10वें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर ली, दोनों नाबाद हैं। मार्नस लाबुशेन ने 70 रन बनाए और कप्तान पैट कमिंस 41 रन बनाकर आउट हुए। भारत से जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 और भारत ने 369 रन बनाए थे। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया 228/9, लीड 333 रन हुई चौथे दिन भारत ने 358/9 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम पहली पारी में 369 रन पर ऑलआउट हो गई। नाथन लायन ने 119वें ओवर की तीसरी बॉल पर नीतीश रेड्डी को मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। रेड्डी 114 रन बनाकर आउट हुए। पढ़ें पूरी खबर… तीसरे दिन रेड्डी-सुंदर की पार्टनरशिप से बचा भारत टीम इंडिया ने तीसरे दिन 164/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ऋषभ पंत 28 और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के बाद नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने टीम को संभाल लिया। रेड्डी ने सेंचुरी लगाई और उन्होंने सुंदर के साथ 127 रन की पार्टनरशिप की। पढ़ें पूरी खबर… दूसरे दिन भारत ने 5 विकेट गंवाए दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 474 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। टीम से स्टीवन स्मिथ ने सेंचुरी लगाई। भारत ने पहली पारी में 153 रन तक 2 ही विकेट गंवाए थे, लेकिन दिन का खेल खत्म होते-होते 3 विकेट और गिर गए। स्कोर 164/5 हो गया। पढ़ें पूरी खबर… पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत स्थिति बनाई मेलबर्न में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम के टॉप-3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई और स्कोर 300 के पार पहुंचाया। स्टीव स्मिथ भी फिफ्टी लगाकर दिन का खेल खत्म होने तक नॉटआउट रहे। पढ़ें पूरी खबर…


