जबलपुर प्रवास पर आए बीजेपी सांसद, फिल्म अभिनेता एवं गायक कलाकार मनोज तिवारी घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र में आयोजित महाकौशल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दर्शकों से बातचीत कर अपने अनुभवों को साझा किया। घोषणा भी की है कि 8 से 10 माह के अंदर जबलपुर में अपनी एक फिल्म की शूटिंग करेंगे। उसमें जबलपुर के कलाकारों को भी अभिनय का मौका देंगे। महाकौशल फिल्म फेस्टिवल की सराहना मनोज तिवारी ने महाकौशल फिल्म फेस्टिवल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की आयोजनों से क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा सभी के सामने निखर कर आती है। दिल्ली सरकार पर साधा निशाना एक राजनीतिक सवाल पर भाजपा सांसद ने दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा। कहा- महिला सम्मान योजना शुरू से ही विवादों में रही है और पिछले 10 सालों में दिल्ली सरकार ने इस योजना पर अमल नहीं किया था और अब इस योजना के लिए लोगों से फॉर्म भरवा रही है जिसके लिए उन्होंने विभाग से सूचना भी जारी नहीं कराई है। इसके अलावा जितने लोगों ने फॉर्म भरे हैं उनके खाते से भी पैसे निकलने लगे हैं। किसी भी सरकार को कोई अधिकार नहीं है कि वह जनता के साथ फ्रॉड करें। महाकौशल फिल्म फेस्टिवल में 173 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन 28 दिसंबर से आयोजित महाकौशल फिल्म फेस्टिवल में 173 शार्ट फिल्मों को प्रदर्शित किया है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर आधारित इन फिल्मों के प्रदर्शन को देखने के लिए दर्शकों में भी उत्साह नजर आया और वह भी बड़ी संख्या में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र में पहुंचे।


