लक्ष्य शर्मा 23 से 26 दिसंबर 2024 तक नेपाल में आयोजित नेपाल इंटरनेशनल चैलेंज वर्ल्ड रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा। लक्ष्य शर्मा नेपाल प्रदर्शन पहले दौर में लक्ष्य ने गोविंद कृष्णा (विश्व रैंक 253) को 17-21, 21-14, 21-16 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने विशाल वासुदेवन (विश्व रैंक 108) को 21-16, 19-21, 21-18 से हराया। क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सिद्धान्त गुप्ता (विश्व रैंक 179) से स्कोर 18- 21, 21- 14, 19- 21 से हार गए। टूर्नामेंट में लक्ष्य की विश्व रैंक 335 थे। इस प्रदर्शन के बाद लक्ष्य ने 2200 अंक हासिल किए। अब लक्ष्य की विश्व रैंक लगभग 250 हो जाएगी। लक्ष्य अपने पिता मंगत राय शर्मा से प्रशिक्षण ले रहे हैं जो राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच के रूप में योग्य हैं। लक्ष्य की उम्र 19 वर्ष है लेकिन वह पुरुषों की ओपन श्रेणी में प्रदर्शन कर रहे हैं।


