नकली महिला पेश कर 52 लाख में बेची जमीन, ठगी का पर्चा

लुधियाना|कूमकलां थाना क्षेत्र में एक नकली महिला को पेश कर एक व्यक्ति को 52 लाख में 605 वर्ग गज जमीन बेच दी। जब पीड़ित मोहन सिंह वासी गुरु तेज बहादुर, मुंडियां कलां रजिस्ट्री करवाने गए, तो पाया कि जमीन की असली मालकिन कोई और है। पीड़ित की शिकायत पर थाना कूमकलां में आरोपी रवि(वासी संगरूर), लाजपत राय (वासी जमालपुर कॉलोनी) और लेख राज (वासी पंजाब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी) के खिलाफ पर्चा दर्ज किया। पीड़ित मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव लटोदाना में 605 वर्ग गज जमीन का सौदा आरोपियों से किया था। आरोपियों ने एक महिला कोे जमीन मालिक के रूप में पेश किया। उसके साथ रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर दी। बाद में पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *