लुधियाना|सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 सेशन के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवार 30 दिसंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और एग्जामिनेशन फीस भरने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in/ पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 1-2 फरवरी का समय दिया गया है। सीएसआईआर नेट की परीक्षा 16 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश या केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। इस टेस्ट के जरिए जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में दाखिले के लिए परमिशन मिलेगी। सीबीटी मोड से परीक्षा का आयोजन होगा।


