गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा दीप सिंह, मॉडल टाउन एक्सटेंशन में बच्चों के कंठ मुकाबले का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने गुरु की महिमा का गायन करते हुए कीर्तन, साखियां और कविताएं प्रस्तुत कीं। सभी बच्चे खालसा रूप में सज-धज कर इस आयोजन में शामिल हुए। बीबी मनप्रीत कौर ने इस आयोजन के बारे में बताते हुए कहा कि गुनीत कौर, करणवीर सिंह और प्रभरूप सिंह ने अपनी कविताओं से सबका मन मोहा। वहीं, अर्शदीप कौर, हरसिरत कौर, और दिवराज ने वट्टा लम्बिया और सूरा सो पहचानिए शबदों का गायन किया, जो गुरु के प्रति श्रद्धा और भक्ति की गहरी भावना को व्यक्त कर रहे थे। अगमवीर सिंह, कवनवीर सिंह, हसमुख कौर और अशप्रीत कौर ने साखियां सुनाकर सभी को गुरु की शिक्षाओं से जोड़ा। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के सदस्यों ने 90 बच्चों को गिफ्ट्स देकर उन्हें सम्मानित किया। बीबी मनप्रीत कौर ने बताया कि इस आयोजन में रुपिंदर कौर, बलविंदर कौर और अर्शदीप कौर ने मिलकर 15 दिनों तक बच्चों को ट्रेनिंग दी, ताकि वे इस आयोजन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर नवप्रीत सिंह बिंद्रा, हरप्रीत सिंह राजधानी, सुरिंदर पाल सिंह सरना, अमरजीत सिंह टिक्का और सुरिंदर पाल सिंह बिंद्रा ने बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों को सिरोपा डालकर सम्मानित किया, ताकि उनकी मेहनत और समर्पण को सराहा जा सके।


