मो. रफी को 51 गायकों ने दी श्रद्धांजलि

हंबड़ां रोड पर बन रहे श्री अग्रसेन धाम में महान गायक स्व. मोहम्मद रफी साहिब का प्लेटिनम बर्थ-डे समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह को माता तुलसी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 4 साहिबजादों को समर्पित किया। इसका आयोजन वायस ऑफ लुधियाना-2 के फाउंडर और गायक सुरिंदर नारंग के नेतृत्व में हुआ। इसमें शहर के 51 गायकों ने मोहम्मद रफी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके नगमे गाए। इसकी शुरुआत सुरिंदर नारंग ने साहिबजादों की याद में शब्द गायन से की। इस मौके पर 1100 दिवसीय हवन यज्ञ का 442वां हवन सम्पन्न हुआ। अग्रवाल परिवार मिलन संघ की महिला विंग की चेयरपर्सन राशि अग्रवाल ने रफी जी के निमित्त केक काटा। इसमें रीटा गोयल, सीमा मित्तल, स्वीटी बंसल और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *