मुसलमान किसी की धमकियों से डरने वाले नहीं

लुधियाना | भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पार्टी मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के 95वें स्थापना दिवस के मौके पर जामा मस्जिद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष और शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवीं ने की। मौलाना उस्मान ने कहा कि अहरार पार्टी की स्थापना 29 दिसंबर 1929 को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी रईस उल अहरार मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी और उनके साथियों द्वारा की गई थी। पार्टी का उद्देश्य अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करना था। मौलाना ने बताया कि अहरारी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जान की बाजी लगाई, कई जेलों में गए । शाही इमाम ने कहा कि आज भी देश में कुछ ताकतें मुसलमानों को डराने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मुसलमान किसी की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *