भास्कर न्यूज | महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड की दुकान से मोटर वाइंडिंग के तांबे की तार की चोरी की घटना हुई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी द्वारिका प्रसाद साहू ने पुलिस को बताया कि मोटर वाइडिंग की महासमुंद बस स्टैंड में दुकान है। 21 दिसंबर को रात 8.30 बजे अपनी दुकान में ताला लगाकर अपने घर ग्राम पोटिया चला गया था। 22 दिसंबर को अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण देरी से अपनी दुकान खोलने आया, तो देखा कि दुकान का शटर गिरा हुआ था। शटर में जहां ताला लगाया था, उस ताला लगाने की पट्टी टूटी हुई थी। एक तरफ का ताला टूटा हुआ था और एक तरफ ताला नहीं था। दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे मोटर वाइडिंग की तांबे की तार लगभग 10 किग्रा कीमती लगभग 10000 रुपए के सामान नहीं थे। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है…


