सीआरपीएफ ने बच्चों के लिए करवाई रेस, दक्ष रहे अव्वल

भास्कर न्यूज | दोरनापाल सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन ने दोरनापाल में बच्चों के लिए फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव के तहत साइकिल रेस का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के बच्चों ने हिस्सा लिया। वहीं बाद में आयोजित कार्यक्रम में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में लेखन सामग्री दी गई। बच्चों में साइकिल रेस का खासा उत्साह देखने को मिला। साइकिल दौड़ में दोरनापाल के दक्ष नायक ने पहला, ऋषि नायक ने दूसरा और सौरव मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान बटालियन के कमांडेंट स्टेंजिन शाक्या, टूआईसी मौली मोहन कुमार, अमित प्रकाश, सहायक कमांडेंट अनंत हंस, निरीक्षक संजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *