बदलेगा मौसम: रात में पारा 3 डिग्री तक गिरने के आसार

जांजगीर | जिले में शनिवार को दूर शाम बारिश हुई। इससे वातावरण में ठंडकता बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा बावजूद बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। आगे भी मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने का अनुमान है। वही 24 घंटे में रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 19 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से जिले सहित प्रदेशभर में आ रही हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है। बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण आगे भी हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। ऐसा होने पर कम मात्रा में नमीयुक्त हवा आएगी। 30 दिसंबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर दोबारा शुरू होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *