गणेश महायज्ञ: आज ग्राम कापा में कलश यात्रा के साथ शुरू होगा यज्ञ

दाढ़ी| ग्राम कापा में गणेश महायज्ञ का शुभारंभ 30 दिसंबर को होगा। इसे लेकर आज कलश यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ का आयोजन आज 30 दिसंबर से 8 जनवरी तक होगा। यह आयोजन सार्वजनिक रूप से सदगुरु देव श्री सियाराम दास महाराज खाकी बाबा मठ हिंगोली महाराष्ट्र के निर्देश पर हो रहा है। 11 कुंडी विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। स्थल पर भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। ताकि यज्ञ में शामिल हो रहे श्रद्धालुओं को यज्ञ स्थल पर ही प्रसादी का वितरण समुचित रूप से किया जा सके। आयोजन के संबंध में राजकुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की भी सहभागिता देखने को मिल रही है। ग्राम कापा समेत आसपास के ग्रामीणों में उत्साह है। आयोजन स्थल पर अस्थाई रूप से पुलिस चौकी का निर्माण व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य सेवा केंद्र लगाया जा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *