नोखा में नवली गेट ओवरब्रिज संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना रविवार को चौदहवें दिन भी जारी रहा। समिति के एडवोकेट लेखराम चौहान ने बताया कि 30 दिसंबर को टी-आकार के ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर महापड़ाव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महापड़ाव में नोखा शहर और आसपास के गांवों से हजारों लोग शामिल होंगे और इसे सफल बनाएंगे। समिति के संयोजक मगनाराम केड़ली के नेतृत्व में नोखा शहर के प्रमुख स्थानों पर जाकर महापड़ाव में शामिल होने के लिए समर्थन मांगा गया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि आम जनता का मुद्दा है, जिसे सभी मिलकर लड़ेंगे। इस दौरान समिति के सदस्य जुगल भार्गव, कांग्रेसी नेता जुगल हटीला और अन्य पदाधिकारी भी साथ रहे। धरना स्थल पर एडवोकेट मनोज भार्गव, कैलाश महाराज, पुखराज आचार्य, सुनील भादू रोड़ा, रूघाराम नाई, कुंभाराम हिम्मटसर, सुन्दर तालनिया, घेवरराम नायक, भीमेश मेहरड़ा, छोटू मेघवाल, अशोक राजस्थानी, मांगीलाल नायक सहित कई लोग मौजूद रहे।


