डूंगरपुर| भारत स्काउट व गाइड 64वां राज्य स्तरीय मूट 50 रेंजर मीट का आयोजन पुष्कर घाटी अजमेर में हो रहा है। सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि शिविर में झंडा रोहण के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जगनारायण व्यास रहे। शिविर के 425 युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। राज्य स्तरीय रोवर मूट रेंजर मीट में आज ग्रुप अभिलेख, क्रू कॉन्सिल, प्रदर्शनी, एसडीजी प्रॉजेक्ट, एमओपी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें 235 रोवर रेंजर ने भाग लिया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में संभाग से निर्मित खाद्य सामग्री, वेशभूषा, खानपान, कृषि, उद्योग धंधे, हस्त कला निर्मित सामग्री का अवलोकन किया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट अजमेर विनोद दत्त जोशी ने बताया कि शिविर में साहसिक गतिविधियों का शैलेश पलोड लीडर ट्रेनर स्काउट, गोविंद नगाराम, सुरेश छाबा नेतृत्व में आयोजन किया। इस क्रम में टायर वाल, टायर चिमनी, टायर टनल, टायर जंपिंग, हैंगिंग टायर, लेडर क्रॉसिंग, मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज, मंकी क्रोल, टचिंग प्वाइंट, बैलेंस बीम, मलखम, होरिजोंटल बार, कमांडो हार्ड कॉलिंग, कमांडो ट्रेनिंग, ट्रेसल से नदी पार करना, गन शूटिंग, तीरंदाजी, रिंग फसाना, बंद आंख से तिलक लगाना, डब्बे गिराना का आयोजन किया। कार्यक्रम में ओम कुमारी चौहान सीओ गाइड अजमेर, कल्पना शर्मा सीओ गाइड अलवर, नरेंद्र खोरवाल सीओ स्काउट अजमेर, बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर , भाविक सुथार सीओ स्काउट जगतपुरा, योगेंद्रसिंह राठौड़ सीओ स्काउट बाड़मेर, जितेंद्र भाटी सीओ स्काउट आबू पर्वत, अभय सिंह शेखावत एलटी स्काउट, विनोद मेहरा एलटी स्काउट, राकेश किर रोवर लीडर मौजूद रहे।


