महावीर इंटरनेशनल का दिव्यांग सहायता शिविर संपन्न

डूंगरपुर| महावीर इंटरनेशनल की ओर से आयोजित दो दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर रविवार को रोग निदान केंद्र पर संपन्न हुआ। शिविर में आए तीन दिव्यांगों को केलीपर, आठ को बैसाखी, 3 दिव्यांग को निशुल्क जयपुर फूटदिए। दो दिव्यांगों को पूर्व में दिए गए कैलिपर्स और जयपुर फुट की आवश्यक मरम्मत की गई। शिविर में कुल सोलह दिव्यांग को निशुल्क सहायता सुविधा उपलब्ध कराई गई। संस्था के अध्यक्ष विजय जैन ने सभी दिव्यांग को परामर्श दिया की वे अपने साथ मेडिकल प्रमाण पत्र की प्रति, एक फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र प्रति लेकर अवश्य आएं ताकि उन्हें संस्था की ओर से निशुल्क सामान उपलब्ध कराने मे कठिनाई नहीं हो। वर्तमान में महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर के सहयोग से पैरों के कलिपर्स, बैसाखी, जयपुर फूट के साथ ही कृत्रिम हाथ को बनाने का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है। दो दिवसीय शिविर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के तकनीकी विशेषज्ञ सीता राम ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में संस्था के अध्यक्ष वीर विजय जैन, अतिरिक्त जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य विनोद दोशी, संस्था उपाध्यक्ष रवि जैन, सह सचिव वीर अविचल कोटडिया, राजेश डेंडू, शरद सरैया, अभिषेक कोटड़िया, राजेश गोठी, प्रकाश जैन और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *