डूंगरपुर| खलील बस स्टैंड के निकट सोम कमला आंबा पेयजल की मुख्य पाइप लाइन में क्षतिग्रस्त होने से लीकेज होने से पानी व्यर्थ बह रहा है। पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से ग्राम पंचायत की गौरव पथ में दरारें पड़ने लगी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी लाइन को दुरुस्त करने का कार्य नहीं किया गया है। -स्थानीय ग्रामीण डूंगरपुर| ग्राम पंचायत कांठड़ी की अनदेखी पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा पड़ा हुआ है। पंचायत की ओर से लाखों रुपए साफ सफाई के नाम खर्च किए जा रहे है लेकिन धरातल पर काम नहीं हो पा रहा है। पिछले वर्ष हर घर जल योजना के तहत पक्की सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली गई थी। लेकिन अब तक नई आबादी कांठड़ी में सड़क मरम्मत का कार्य नही आए दिन सड़क हादसे हो रहे है।- स्थानीय ग्रामीण। डूंगरपुर। सागवाड़ा पंचायत समिति के नया गांव ग्राम पंचायत में नालियों में अवरोध होने से घरों से निकलने वाला सारा पानी सड़क पर फैलने लगा है। जिससे पूरे क्षेत्र में मौसमी बीमारियों और सड़क पर आवागमन का करना काफी कठिन का ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से नालियों की नियमित साफ सफाई कार्य नहीं कराए जाता है जिसका खामियां आमलोगों भुगतना पड़ है। – स्थानीय निवासी ग्राम पंचायत बोडीगामा छोटा में पंचायत की ओर से बनाई गई सीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क के दोनों छोर पर नालियों को निर्माण कार्य नहीं करवाने के चलते घरों से निकलने वाला सारा गंदा पानी सड़क पर परसा रहता है। वहीं बोड़ीगामा छोटा में पीएम आवास योजना स्वीकृत हुए घरों बनाने बजाए पीएम आवास के पैसे से दुकानें बना गई है और गरीब लोगों से इस योजना से वंचित रखा जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार सचिव और सरपंच की करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। – स्थानीय निवासी।


