धौलपुर में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर पहली बार विजेता बना। वहीं, दिसंबर में यूथ नेशनल बास्केट बॉल प्रतियोगिता में राजस्थान 6 राज्यों को एकतरफा हराकर विजेता बना था। खास बात ये रही कि यह खुशी दिलवाने वाले कोच हरजिंदर सिंह श्रीगंगानगर के ही रहने वाले हैं।


