गर्मी इतनी कि पटरियां पिघल गईं सर्दी में दिन का ​रिकॉर्ड 8.6° रहा

मौसम के रंग; गर्मी में पारा 49.4 डिग्री तक पहुंचा था 49 डिग्री पारे में ​तपते नाथ श्रीगंगानगर में मौसम कई रूप दिखाता है। यहां गर्मी में पारा 49 डिग्री से अधिक चला जाता है। वहीं, सर्दी में यहां के दिन शिमला व श्रीनगर से भी ठंडे हो जाते है। 13 जून को श्रीगंगानगर में पारा 46.7 डिग्री था। उस दिन यहां रेल की पटरियां तक टेढ़ी-मेढ़ी हो गईं थी। इसे सनकिंक कहते है। वहीं, 17 ​जनवरी को दिन का पारा 8.6 डिग्री आ गया था। यह शिमला व श्रीनगर से भी कम था। पौधों पर बर्फ जम गई थी। इसी बीच यहां बाबा बालक नाथ टीले के महंत दिवाली नाथ 49 डिग्री पारे में अग्नि व 4 डिग्री पारे में जलधारा तपस्या करते हैं। यह सब जिले में चर्चा का विषय बना रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *