रांची | डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित नेजाम नगर, मनीटोली में रहने वाले अनीश जमाल के घर चोरी की घटना हुई है। इस संबंध में अनीस ने डोरंडा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि उनका परिवार शादी समारोह में गया था। वापस आने पर देखा कि घर की पार्किंग में रखा सामान बिखरा पड़ा है। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि दो लोग उनके घर में घुसकर पार्किंग में रखी सिलाई मशीन चुरा कर ले गए।


