2024 में जहां रांची में 8 साल के मैराथन इंतजार के बाद पहला फ्लाईओवर बनने से खुशियां दिखीं, वहीं सीजीएल परीक्षा के विरोध में युवाओं का आक्रोश भी नजर आया। लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में गुस्सा दिखा तो शहर का लड़का अनमोल के एनडीए टॉपर व संजय सेठ के रक्षा राज्य मंत्री बनने से गर्व का अहसास भी हुआ। लम्हा जब शहर झूम उठा… 8 साल की जद्दोजहद के बाद कोकर के शांतिनगर से योगदा सत्संग आश्रम तक रांची का पहला कांटाटोली फ्लाईओवर बना। आवागमन 4 अक्टूबर से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर का उद््घाटन किया। इसके निर्माण में 224.94 करोड़ रुपए खर्च हुए। उद््घाटन के बाद सीएम प|ी कल्पना सोरेन संग कार ड्राइविंग करते हुए फ्लाईओवर पर घूमे। हजारों लोग उमड़ पड़े और जमकर सेल्फी लेते दिखे।


