अमृतसर | वॉयस ऑफ अमृतसर समाजसेवी संस्था की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की अद्वितीय और बेमिसाल शहादत को समर्पित मेडिकल कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की प्रधान इंदू अरोड़ा ने बताया ने शहरवासियों का इस शिविर में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हलका उत्तर के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, विकास सोनी कौसलर, और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव देवगन विशेष तौर पर पहुंचे। संस्था ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया। इन हस्तियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के सदस्य, वालंटियर्स और शहरवासी मौजूद थे।


