स्कूल भवन जर्जर, इसके गेट से होकर आते-जाते हैं छात्र, हादसे की आशंका

भास्कर न्यूज | दाढ़ी 15 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत के माध्यम से बने शासकीय कन्या प्राथमिक शाला भवन जर्जर हालत में है। कभी भी भवन में हादसा का अंदेशा बना हुआ है। स्कूल के प्रधान पाठक चंद्रभान ध्रुव द्वारा पुराने भवन को डिस्मेंटल करने विभाग के अलावा ग्राम पंचायत को भी प्रस्ताव व पत्र भेज चुके। आज तक भवन का डिस्मेंटल प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई, जबकि पुराने शासकीय कन्या प्राथमिक शाला भवन परिसर से बने अतिरिक्त कमरे में नवीन शासकीय कॉलेज के विद्यार्थी प्रतिदिन पढ़ाई करते है। पुराने भवन के गेट से होकर क्लास रूम तक जाने के समय कॉलेज छात्रों में भय बना रहता है। शासकीय कन्या प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चंद्रभान ध्रुव ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद मौखिक तौर पर अधिकारियों की जानकारी दी गई। लेकिन पुराने जर्जर हो चुके स्कूल भवन को जमींदोज करने को लेकर कोई प्रक्रिया अब तक नहीं हो पाई, जिसके कारण भवन परिसर में स्थित है। पुराने भवन के 8 फीट की दूरी में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला का संचालन हो रहा है। जहां पर छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हैं। भवन की दीवारों पर दरार है अवकाश के समय में परिसर के आसपास खेलते हैं। भवन की दीवारों में दरार हैं, इसे गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। समीप ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का ब्रांच भी संचालित है, जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में किसान बैंक आना-जाना करते हैं। नपं से पुराने प्राथमिक कन्या शाला भवन को डिस्मेंटल करने की मांग नागरिकों ने की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *