बाड़मेर में रेप पीड़िता युवती ने एक नवजात को जन्म दिया है। सूचना पर हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें उसने एक युवक पर दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच एएसपी नीतेश आर्य कर रहे हैं। युवती फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार- एक युवती को शनिवार की शाम पेट में दर्द होने पर परिजन हॉस्पिटल लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया। डॉक्टरों ने युवती को हॉस्पिटल में एडमिट किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। इस दौरान युवती ने एक नवजात को जन्म दिया। फिलहाल मां और नवजात दोनों सुरक्षित है। थानाधिकारी मुकनदान ने बताया- पर्चा बयान के आधार पर पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया है। युवती की उम्र अभी 18 साल हुई है। उसने बताया कि एक करीब 9 महीने पहले जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ एक युवक ने दरिंदगी की और रेप किया। पुलिस पर्चा बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।


