भास्कर न्यूज | जालंधर इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन और इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। एनएसएस इकाई ने हिंदी भाषा के इतिहास और महत्व को दर्शाती कई गतिविधियां आयोजित कीं। विद्यार्थी-अध्यापकों ने कबीरदास, रहीम और तुलसीदास के दोहों का पाठ किया। एनएसएस वालंटियर्स गीतिका, गुनवीन, गुरसहज और विभा ने ‘हिंदी: हमारी राजभाषा और हमारे राष्ट्र की रीढ़’ विषय पर नाटक का मंचन किया। वहीं इस दौरान इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में, लिटरेरी क्लब ने अंतर-विभागीय हिंदी दिवस समारोह का भी आयोजन किया, जिसमें विभिन्न विभागों के 25 छात्रों ने भाग लिया। रचनात्मक अभिव्यक्ति और भाषाई प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए चार श्रेणियों- भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ और नारा लेखन में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सिल्की और लिजा ने भाषण प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि जसदीप कविता पाठ में विजेता रहीं। नारा लेखन में, महक ने पहला, सहजप्रीत कौर और सानिया ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता किरण ने प्रथम स्थान पाया, जबकि दीया और रमनदीप कौर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले विजेता विद्यार्थी।


