बाढ़ पीड़ितों की मददगार बनी “दिव्य दृष्टि’

जालंधर| एनजीओ दिव्य दृष्टि तथा युनाइटेड क्वीन के मेंबर्स की तरफ से बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करके वहां राशन सामग्री वितरित की गई। एनजीओ के सेक्रेटरी रवीश अबरोल ने कहा कि हालांकि बारिश थम गई है, लेकिन जहां बाढ़ आई है, वहां अब भी हालात सुखद नहीं हुए हैं। शनिवार को उन्होंने बताया कि कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी और बाबूपुर के पानी से प्रभावित हुए इलाकों में वे सामान लेकर पहुंचे। इस दौरान 400 टॉवल, रस, बिस्कुट, ब्रेड, 500 पानी की बोतलें, 250 मच्छरदानियां, 250 ऑडोमॉस व जरूरी दवाओं समेत अन्य सामान दिया गया। इससे पहले संस्था की तरफ से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को सामान वितरित किया गया था। संस्था के सौ से ज्यादा सदस्य हैं और सभी राहत कार्यों में लगातार सहयोग कर रहे हैं। इस मौके कानूनगो नवजोत और बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *