जालंधर| पंजाब में आई बाढ़ आपदा के चलते सेवा भारती एवं विविध संगठनों के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर मेहंदीपुर में लगाया गया। इस शिविर में गुरु नानक मिशन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दवाइयों के साथ फर्स्ट एड एवं फ्री शुगर टेस्ट किए। शनिवार को प्रबंधकों ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में 101 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस नेक कार्य में राजन शर्मा, कमल शर्मा, अशोक भगत,सतपाल जी ने विशेष योगदान दिया। राष्ट्रीय सेवा भारती की ओर से गांव जमशेर खास भगवान वाल्मीकि मंदिर निम्मा मोहल्ला में 65 परिवारों को मेडिकल किटें एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। राष्ट्रीय सेवा भारती दिल्ली से सुनील शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित हुए। इससे पहले पठानकोट, मुकेरियां और फिरोजपुर में भी उन्होंने मेडिकल किट एवं खाद्य सामग्री वितरित की जा चुकी हैं। इस मौके जालंधर महानगर प्रधान रवि महाजन, पंजाब के संरक्षक मनोहर लाल शर्मा, विभाग मंत्री रामपाल शर्मा, रजिंदर गिरि, राकेश जमशेर आदि मौजूद रहे।


