मेडिकल कैंप, पौधरोपण समेत दूसरे प्रोजेक्टों की रिपोर्ट ली

जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को बोर्ड मीटिंग की। मुख्य मेहमान रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि क्लब अपनी सेवाओं और उपलब्धियों से पूरे अलायंस इंटरनेशनल का गौरव बन चुका है। क्लब द्वारा किए गए नेत्र ऑपरेशन, पौधरोपण, शिक्षा सहायता, चिकित्सा सेवा और सामाजिक प्रकल्प समाज सेवा की सच्ची मिसाल हैं। सचिव अशोक बजाज ने सेक्रेटरी रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर विनोद कुमार कौल, हर्षवर्धन शर्मा. उप गवर्नर प्रथम एनके महेंद्रू, असिस्टेंट गवर्नर जीडी कुन्द्रा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, विजय शर्मा, जगन नाथ सैनी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *