कविता उच्चारण‚ कहानी वाचन, नारा लेखन में छात्रों ने लिया हिस्सा

जालंधर| संस्कृति केएमवी स्कूल में हिंदी दिवस की महत्ता को समझते हुए विभिन्न प्रकार की क्रियात्मक गतिविधियों के अंतर्गत विद्यालय के नन्हे अंकुरों द्वारा कविता उच्चारण‚ नृत्य प्रस्तुति, कहानी वाचन, नारा लेखन, महान कवियों एवं लेखकों का जीवन परिचय एवं हिंदी क्षेत्र में उनके योगदान का चित्र वर्णन आदि गतिविधियां करवा बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति समर्पण और विकास के लिए प्रयासरत रहने का महत्व समझाया। स्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान अधिकतम प्रचार एवं प्रसार करने हेतु हिंदी विभाग को समय-समय पर गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की पहचान और एकता का आधार है। हिंदी सरल, सहज और हृदय से जोड़ने वाली भाषा है। हमें इसे केवल एक विषय तक सीमित न रखते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मसम्मान और गर्व के साथ अपनाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *