कुश्ती में जैन स्कूल के बच्चों का जलवा, जन्नत-दक्ष ने जीते स्वर्ण

लुधियाना| श्री शालिग राम जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दाना मंडी बहादुर के रोड के छात्रों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। किला रायपुर में हुई इस प्रतियोगिता में जन्नत और दक्ष ने स्वर्ण पदक हासिल किए। दक्ष का चयन स्टेट स्तर के लिए भी किया गया। लड़कियों में राजवीर कौर, दीपिका गायत्री, पलक चौहान, रोशनी, डोली, सुमनदीप कौर और रश्मीत कौर ने रजत पदक जीते, जबकि मानसी को कांस्य पदक मिला। लड़कों में दीपक, विकास, शाहनवाज और मनमीत सिंह ने रजत पदक प्राप्त किए। जसप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, चंदन, निशांत सिंह, विश्व प्रीत सिंह, शुभम और वंश ने कांस्य पदक अर्जित किया। छात्रों को खेल की ट्रेनिंग शारीरिक शिक्षा अध्यापक हरसिमन सिंह और अनमोल प्रीत ने दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. दीप्ति शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *