इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मिलने पहुंचे किशोर की पिटाई की

लुधियाना| गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक 14 साल के किशोर की लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि 14 साल का लड़का 8वीं क्लास में पढ़ता है। उसकी इंस्टाग्राम से जरिए 15 साल की लकड़ी से दोस्ती हुई। फिर दोनों ने मिलने के लिए समय तय किया। लेकिन, इस दौरान लड़की के भाई ने उनकी चेटिंग देख ली। इसके बाद जब लड़की किशोर से मिलने पंजाब माता नगर में पानी वाली टंकी के पास गई। तो उसके भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किशोर की पिटाई कर दी। पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी नाबालिग हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *