लुधियाना| एक महिला के उसी के इलाके में अश्लील पोस्टर लगाने के मामले में थाना हैबोवाल में केस दर्ज हुआ है। 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात नंबर से एक महीने पहले उनकी अश्लील वीडियो उनके फोन पर किसी ने शेयर की। फिर 5 सितंबर को उनके बेटे को एक दोस्त ने बताया कि उसकी मां के अश्लील पोस्टर इलाके में लगाए गए हैं। बेटा परिवार वालों के साथ गया और उन पोस्टरों को उतारा। इसका बाद पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने जांच करते हुए वीडियो शेयर करने वाले नंबर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है।


