लुधियाना| शहर में दो अलग-अलग इलाकों से घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों की चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात 7 सितंबर की रात जनता नगर में हुई। पीड़ित गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी एक्टिवा (PB-10-HQ-0204) घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उनकी पत्नी दूध लेने उठी तो वाहन गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर चोरी का पता चला। शिकायत पर थाना शिमलापुरी पुलिस ने मामला दर्ज किया। दूसरी वारदात 11 सितंबर की रात महाराजा रणजीत सिंह पार्क इलाके में हुई। पीड़ित राजिंदर कुमार के मुताबिक उन्होंने अपनी बाइक (PB-10-GN-8018) घर के बाहर पार्क की थी। अगली सुबह वाहन नहीं मिला। पड़ोसियों के सीसीटीवी देखने पर चोरी की पुष्टि हुई। थाना डिवीजन-3 पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।


