भास्कर न्यूज | लोहंडीगुड़ा पीएम श्री आत्मानंद एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल में 8 से 12 सितंबर तक 5 दिवसीय एआई और एमएल मशीन लैंग्वेज पाइथन की सहायता से इंटर्नशिप प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वाधान में समग्र शिक्षा विभाग योजना के तहत छत्तीसगढ़ के सभी पीएम श्री विद्यालयों में इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक 50 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम के विद्यार्थी शामिल थे। आधुनिक तकनीकी जैसे एआई और एमएल को गहराई से बताया गया है और साथ ही इसके प्रयोग के माध्यम से इसके महत्व को समझाया गया है। विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग के माध्यम से एआई और एमएल पाइथन इस तरह की लैंग्वेज से अपने भविष्य को उज्जवल कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रकाश विशी और असिस्टेंट ट्रेनर ओम प्रकाश आदित्य के द्वारा कराया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य अशोक खापर्डे, व्याख्याता वे भौतिकी इंटर्नशिप प्रभारी गीत यादव, विवेक मिश्रा कंप्यूटर शिक्षक, धनेंद्र कुमार व्यावसायिक प्रशिक्षक एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।


