अमृतसर | थाना गेट हकीमां के अधीन आते इलाका गांव मूलेचक्क में दो युवकों ने पुलिस मुलाजिम बनकर एक ई-रिक्शा चालक से नकदी लूट ली और फरार हो गए। युवक ने दोनों लुटेरों की खुद ही पहचान की और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एक लुटेरे को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरअवतार सिंह निवासी डैमगंज के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी की पहचान गोलू निवासी गली नंबर देवी वाली के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अर्शदीप सिंह निवासी गांव मूलेचक्क ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 5 सितंबर की शाम वह अपना ई-रिक्शा लेकर ढाब बस्ती राम में से करियाना का सामान लेने जा रहा था, तो 2 लुटेरों ने उ ससे नकदी लूट ली ।


