डॉक्टर पर गोलियां चलवाने के मामले में जीवन फौजी पर केस

अमृतसर | थाना रमदास के अंतर्गत आने वाले गांव सुधार में 12 सितंबर को अस्पताल में डॉक्टर पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो अभी विदेश में रह रहा है। डॉक्टर पर जीवन फौजी ने ही गोलियां चलवाई थीं। उसने 3 अन्य लोगों को पैसे देकर इस घटना को अंजाम देने के लिए कहा था। पुलिस जांच कर रही है और जांच में ही यहीं खुलासा हुआ है। पुलिस ने डॉक्टर के भाई मेजर सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। मेजर सिंह ने कहा कि इस सारी घटना के पीछे जीवन फौजी का ही हाथ है। वह कई बार उन्हें धमकियां दे चुका है। वह अभी विदेश में रह रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *