शिक्षा विभाग के पदोन्नत लेक्चररों को स्टेशन च्वाइस करवाने में हो रही देरी से रोष : खैहरा

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से पदोन्नत किए गए लेक्चररों को स्टेशन च्वाइस न करवाने के कारण पदोन्नत लैक्चरर कैडर में रोष है। जिला अमृतसर से पदोन्नत लेक्चररों के आगू गुरबिंदर सिंह खैहरा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से निर्धारित समय में बदली न करके और बदलियों को लंबा खींचने के कारण पदोन्नत लेक्चररों को स्टेशन च्वाइस करवाने में हो रही देरी के कारण समूह केडर में गुस्सा है। अमृतसर से पदोन्नत लेक्चरर कमल नैन सिंह, रमिंदर सिंह, सर्बजीत सिंह, मनजीत कौर, राकेश कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से 19 जुलाई को बायोलॉजी, इकोनोमिक्स, मैथ, फिजिक्स और हिंदी की 164 प्रमोशन और 5 अगस्त को राजनीतिक शास्त्र, पंजाबी, अंग्रेजी, कॉमर्स, संस्कृत, फाइन आर्टस, होम साइंस और सोशोलॉजी की कुल 844 प्रमोशन और 14 अगस्त को हिस्ट्री, कैमिस्ट्री और ज्योग्राफी की कुल 222 प्रमोशन की गई। आज तकरीबन पौने दो महीने बीत जाने के बावजूद भी किसी भी एक पदोन्नत लेक्चरर को स्टेशन च्वाईस नहीं करवाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *