भास्कर न्यूज | दरभा जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने सेजेस हायर सेकंडरी स्कूल दरभा का औचक निरीक्षण शुक्रवार को किया। बघेल ने कक्षा 11वीं के बच्चों को जीवन जीने की कला और प्रतियोगी परीक्षा में कैसे चयन होना है विस्तार से बच्चों को बताकर उनके साथ चर्चा की। उन्होंने कक्षा शिक्षण, पुस्तकालय आदि को देखा। विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की गुणवत्ता व कक्षा में बच्चों से प्रश्न पूछे। बच्चों द्वारा सही जवाब देने पर उन्होंने खुशी जताई। निरीक्षण के दौरान डीईओ के साथ दरभा बीईओ जगदीश पात्र, बीआरसी समलू राम कश्यप, सेजेस के प्राचार्य काछी सहित अन्य मौजूद रहे।


