हत्या: मलैदा जंगल में छिपा था आरोपी

कवर्धा| सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा नवागांव (बैगापारा) में एक युवक की हत्या हुई थी। वारदात के बाद फरार आरोपी रामचरण बैगा (47) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मलैदा जंगल (केसीजी जिला) में छिपा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक घटना 8 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है। मृतक शत्रुहन बैगा भेंड्रा नवागांव का रहने वाला था। मृतक का आरोपी रामचरण बैगा के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था। तैश में आकर आरोपी ने हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की। इतना पीटा कि मौके पर ही शत्रुहन की मौत हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *