पीएम आवास हितग्राहियों से जनचौपाल में बातचीत

भास्कर न्यूज | जांजगीर केद्र एवं राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का जांजगीर-चांपा जिले में निरंतर तेज गति से क्रियान्वयन हो रहा है। इस योजना में और ज्यादा प्रगति लाने जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत ग्राम पंचायतों में जिला एवं जनपद पंचायत की तकनीकी सहायकों की टीम हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है। जनचौपाल से आवास निर्माण में बेहद कारगर प्रगति देखने को मिल रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि आवास पूर्ण करने के लिए ग्राम पंचायत में हितग्राहियों के बीच चौपाल लगाकर संवाद किया जा 4 रहा है। तकनीकी टीम के द्वारा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी भी हो पा रही है। मंजूर किए जा चुके आवासों में से लगातार परिवारों के पक्के आवास पूर्ण हो रहे है। प्रगतिरत आवासों को पूर्ण किया जाना शेष है। जनचौपाल में संवाद के चिन्हित ग्राम पंचायतों में तकनीकी सहायकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सलाह और संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जनचौपाल कार्यक्रम में जानकारी दी जा रही है। जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत डोंगाकोहरोद में जन चौपाल लगाकर ग्रामीण हितग्राहियों ने अपनी बात रखते हुए कई शंका समाधान किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *