भास्कर न्यूज | जांजगीर नगर के बीटीआई चौक के पास नगर पालिका द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का लोकार्पण शनिवार को डिप्टी सीएम नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने विवेकानंद मार्ग पर बने चौपाटी का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 2 करोड़ रुपए की लागत से नया नगर पालिका भवन बनवाने की घोषणा की व 2 करोड़ रुपए से नगर पालिका जांजगीर-नैला क्षेत्र में अन्य विकास कार्य करवाने की बात कही। 17 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ को बनाने में अहम भूमिका है। इसलिए सभी नगरीय निकायों में उनकी प्रतिमा लगाकर अटल चौक बनाया जा रहा है। प्रदेश के लोगों से जो वादे किए थे, उन वादों मोदी की गारंटी के तहत पूरा किया जा रहा है। उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नागरिकों से अपील की। अकलतरा से रायगढ़ फोरलेन सड़क काम जल्द शुरू होगा डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि प्रदेश में चारों आेर सड़कें बन रही हैं। पीएम सड़क योजना के तहत गांव-गांव सड़क बनाई जा रही है। इससे गांव की तस्वीर बदल रही है। जल्द ही अकलतरा से लेकर रायगढ़ तक फोरलेन सड़क का काम तेज गति से होने वाला है। प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछ रहा है। ये छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है। राज्य को 25 साल पूरे होने वाले हैं इसलिए 25 सप्ताह रजत जयंती मनाने वाले हैं।


